इंफाल, 13 फरवरी (आईएएनएस) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गुरुवार को सीआरपीएफ के एक जवान ने आपसी रंजिश में अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी अपनी सर्विस आर्म्स से आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) कैंप के अंदर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक जवान ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया, “गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवान मौके पर ही मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। बाद में आरोपी जवान ने भी सर्विस आर्म्स से आत्महत्या कर ली।” घायल सीआरपीएफ जवानों को तुरंत इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी सीआरपीएफ जवान अर्धसैनिक बल की एफ-120 कंपनी के थे। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। घटना घटना के कुछ घंटे बाद हुई।



