वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच समृद्धि के लिए ‘मेगा’ साझेदारी है। गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान पीएम मोदी ने भारत के विकसित भारत विजन को ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए)’ नारे से जोड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि ‘एमएजीए’ और ‘एमआईजीए’ का संयुक्त विजन समृद्धि के लिए ‘मेगा’ साझेदारी बन गया है। ‘अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के आदर्श वाक्य ‘एमएजीए – मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ से अच्छी तरह वाकिफ हैं।’ भारत के लोग भी विरासत और विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि वे तेजी से और दृढ़ संकल्प के साथ विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। अमेरिका की भाषा में, इसका नाम है मेक इंडिया ग्रेट अगेन – MIGA। जब अमेरिका और भारत एक साथ काम करते हैं, तो यह MAGA प्लस MIGA ‘समृद्धि के लिए मेगा साझेदारी’ बन जाती है और यह मेगा भावना ही है जो हमारे उद्देश्यों को नया पैमाना और दायरा देती है,” पीएम ने कहा।
दोनों नेताओं ने यह भी कहा



