पलामू (झारखंड), 14 अक्टूबर (आईएएनएस) झारखंड के पलामू जिले की महिलाओं ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘लखपति दीदी योजना’ की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।पीएम मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। साथ ही ये महिलाएं सामाजिक रूप से सशक्त बनकर उभर रही हैं। आजीविका सखी मंडल की सुजाता ने आईएएनएस को बताया, “मैं 2017 में इस योजना से जुड़ी थी। उस समय मेरी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। अगर पैसे की जरूरत होती थी तो घरवालों से मांगना पड़ता था।” “मुझे अपने बच्चों की जरूरतों के लिए अपने परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था। जब घरवाले चाहते थे तो पैसे दे देते थे, नहीं तो नहीं देते थे। बार-बार पैसे मांगने पर घरवाले मना कर देते थे।” उन्होंने बताया कि 2017 में समूह से जुड़ने के बाद उन्हें कैश क्रेडिट लोन मिला। “हम दस लोगों ने 100-100 रुपये बांटकर छोटा-मोटा कारोबार शुरू किया



