• About
  • Contact
  • Terms Of Conditions
  • E-Paper
Saturday, April 18, 2026
Awaaz Hindi - आवाज़ हिन्दी
ADVERTISEMENT
  • भारत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यवसाय
  • तकनीकी
  • दुनिया
  • स्वास्थ्य
  • E-Paper
No Result
View All Result
Awaaz Hindi - आवाज़ हिन्दी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यवसाय
  • तकनीकी
  • दुनिया
  • स्वास्थ्य
  • E-Paper
No Result
View All Result
Awaaz Hindi - आवाज़ हिन्दी
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

जेसिका अल्बा ब्लू ओरिजिन्स अंतरिक्ष उड़ान यात्रियों के समर्थन में आगे आईं

April 17, 2025
in मनोरंजन

लॉस एंजिल्‍स, 17 अप्रैल (आईएएनएस) हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा हाल ही में सितारों से सजी ब्‍लू ओरिजिन अंतरिक्ष उड़ान के क्रू मेंबर का बचाव करने के लिए आगे आई हैं। इस पर व्‍यापक आलोचना हो रही है। 43 वर्षीय अभिनेत्री और उद्यमी ने राजनीतिक रणनीतिकार एना नवारो-कार्डेनस के एक पोस्‍ट को फिर से शेयर करके सार्वजनिक रूप से महिला-यात्रा का बचाव करने के लिए इंस्‍टाग्राम का सहारा लिया। इस पोस्‍ट में आलोचकों को यात्रियों के बजाय अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की निंदा करने पर अपना ध्‍यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्‍साहित किया गया था। एना ने अपनी पोस्‍ट में कहा, “मैंने 5 महिलाओं की अंतरिक्ष यात्रा की अंतहीन आलोचना देखी है। मैं नहीं समझ पा रही हूं कि इससे हमारे जीवन पर क्‍या प्रभाव पड़ता है। मेरी इच्‍छा है कि लोग भी यही ऊर्जा दिखाएं और अपना गुस्‍सा ट्रंप के सत्‍ता के दुरुपयोग की निडरता से निंदा करने पर लगाएं। इससे अमेरिका और दुनिया में अनगिनत लोगों की जिंदगी प्रभावित होती है।” ‘फीमेल फर्स्‍ट यूके’ के अनुसार, जेसिका ने संदेश को फिर से पोस्‍ट किया और इसे “यह” शीर्षक दिया। ब्लू ओरिजिन की 10 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा में सभी महिला यात्रियों में ब्लू ओरिजिन के संस्थापक जेफ बेजोस की मंगेतर भी शामिल थीं।

Share198Tweet124Send
VoiceStaff

VoiceStaff

Related Posts

Condom crisis : 3 दिन में 10 हजार कंडोम खत्म… विंटर ओलंपिक्स में मंडराया Condom का संकट
Canada

Condom crisis : 3 दिन में 10 हजार कंडोम खत्म… विंटर ओलंपिक्स में मंडराया Condom का संकट

February 13, 2026
बांग्लादेश में अब रहमान सरकार… भारत को क्या फायदा और पाकिस्तान को क्यों झटका?
Canada

बांग्लादेश में अब रहमान सरकार… भारत को क्या फायदा और पाकिस्तान को क्यों झटका?

February 13, 2026
TD साउथ एशियन गाला 2025: लगभग 2,000 कर्मचारियों के लिए कल्चर, कम्युनिटी और सेलिब्रेशन की एक रात
Canada

TD साउथ एशियन गाला 2025: लगभग 2,000 कर्मचारियों के लिए कल्चर, कम्युनिटी और सेलिब्रेशन की एक रात

December 2, 2025
  • About
  • Contact
  • Terms Of Conditions
  • E-Paper
Call us:

© 2023 Voice Media

No Result
View All Result
  • भारत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यवसाय
  • तकनीकी
  • दुनिया
  • स्वास्थ्य
  • E-Paper

© 2023 Voice Media