• About
  • Contact
  • Terms Of Conditions
  • E-Paper
Thursday, January 22, 2026
Awaaz Hindi - आवाज़ हिन्दी
ADVERTISEMENT
  • भारत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यवसाय
  • तकनीकी
  • दुनिया
  • स्वास्थ्य
  • E-Paper
No Result
View All Result
Awaaz Hindi - आवाज़ हिन्दी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यवसाय
  • तकनीकी
  • दुनिया
  • स्वास्थ्य
  • E-Paper
No Result
View All Result
Awaaz Hindi - आवाज़ हिन्दी
No Result
View All Result
Home भारत

गुरुग्राम में पुरानी रंजिश के चलते ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या

April 16, 2025
in भारत

गुरुग्राम, 16 अप्रैल (आईएएनएस) गुरुग्राम के पटौदी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते तीन बाइक सवार हमलावरों ने एक ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार देर रात ‘झोपड़ी ढाबा’ पर हुई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शीतल पेय मांगा और फिर ढाबा मालिक पर गोलियां चला दीं। ढाबा मालिक की पहचान जटौली निवासी दीपेंद्र उर्फ मोनू (37) और उसके कर्मचारी महेंद्र (50) के रूप में हुई है। महेंद्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। गोली की आवाज सुनकर ढाबा कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे। घायलों को पटौदी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपेंद्र को मृत घोषित कर दिया और महेंद्र को गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। दीपेंद्र के भाई रोहित ने बताया, “ढाबे पर तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया और कोल्ड ड्रिंक मांगी। उन्होंने मेरे भाई पर गोली चलाई, जिसमें एक कर्मचारी भी घायल हो गया।” रोहित की शिकायत पर पुलिस थाने में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share196Tweet123Send
VoiceStaff

VoiceStaff

Related Posts

2025 की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्में: पूरी मस्ट-वॉच लिस्ट
भारत

2025 की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्में: पूरी मस्ट-वॉच लिस्ट

January 1, 2026
2025 की टॉप 10 भारतीय खबरें: संकल्प, विश्वास, विकास और नुकसान का एक साल
भारत

2025 की टॉप 10 भारतीय खबरें: संकल्प, विश्वास, विकास और नुकसान का एक साल

January 1, 2026
2025 की टॉप 10 क्रिकेट न्यूज़ स्टोरीज़: गौरव, दुख, और एक पीढ़ीगत बदलाव
भारत

2025 की टॉप 10 क्रिकेट न्यूज़ स्टोरीज़: गौरव, दुख, और एक पीढ़ीगत बदलाव

January 1, 2026
  • About
  • Contact
  • Terms Of Conditions
  • E-Paper
Call us:

© 2023 Voice Media

No Result
View All Result
  • भारत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यवसाय
  • तकनीकी
  • दुनिया
  • स्वास्थ्य
  • E-Paper

© 2023 Voice Media